Welcome to नव दर्पण न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to नव दर्पण न्यूज़
जरीफनगरबदायूंयूपीलोकल न्यूज़

जरीफनगर थाने के कंप्यूटर ऑपरेटर पर गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप, तीन के खिलाफ मुकदमा

गुम/चोरी हुए मोबाइल की जानकारी देकर वसूले 4 हजार रुपये, आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर जावेद तत्काल प्रभाव से निलंबित

बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र में पुलिस विभाग से जुड़ी गोपनीय जानकारी कथित रूप से सीएससी सेंटर संचालक तक पहुंचाने और मोबाइल बरामदगी के नाम पर रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार मामले में थाना जरीफनगर पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर जावेद समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम रामपुर टप्पा वैश्य निवासी हरीश बाबू उर्फ हीरा सिंह ने अपना फोन गुम/चोरी होने की शिकायत ग्राम पड़रिया स्थित सीएससी सेंटर पर दर्ज कराई थी। आरोप है कि सीएससी संचालक प्रेमपाल उर्फ बन्टी और उसके साथी रंजीत ने फोन मिलने की जानकारी देते हुए आवेदक से पैसों की मांग की।

बताया गया कि 4 सितंबर 2026 को प्रेमपाल और रंजीत ने कथित रूप से आवेदक को डराकर 4,000 रुपये ले लिए। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि थाना जरीफनगर में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर जावेद द्वारा गुम/चोरी हुए मोबाइल की संक्षिप्त जानकारी प्रेमपाल और रंजीत को दी जाती थी।

पुलिस का आरोप है कि इसके बाद प्रेमपाल और रंजीत मोबाइल चोरी करने वाले व्यक्तियों से संपर्क कर खुद को जरीफनगर पुलिस से जुड़ा बताते हुए पैसों की मांग करते थे।

मामले में 13 सितंबर 2026 को थाना जरीफनगर में मुकदमा संख्या 258/2026, धारा 318(4), 308(2), 308(5), 308(6), 351(3) और 61(2) बीएनएस के तहत कंप्यूटर ऑपरेटर जावेद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार मामले में विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।

  • कंप्यूटर ऑपरेटर निलंबित

मामले को गंभीरता से लेते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर जावेद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पुलिस द्वारा पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्रोत: सोशल मीडिया सेल, जनपद बदायूं

नव दर्पण न्यूज़

Nav Darpan News "सच की आवाज़, जनता के साथ" Nav Darpan News एक निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ आपको उत्तर प्रदेश, बदायूं सहित देश-विदेश की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले मिलती हैं। हम राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों को तथ्यात्मक और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 📌 निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार 📌 स्थानीय से राष्ट्रीय तक हर बड़ी खबर 📌 ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ग्राउंड रिपोर्ट Nav Darpan News – आपकी हर खबर, आपकी आवाज़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!