Welcome to नव दर्पण न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to नव दर्पण न्यूज़
खेलधर्मयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़

सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज की सराहनीय पहल, 20 पितृविहीन छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकें वितरित

चार आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की फीस में भी ₹400-₹400 की सहायता, शिक्षा के साथ सेवा का दिया संदेश।

बिसौली। सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज, शरह बरौलिया में शिक्षा के साथ सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय प्रशासन ने अध्ययनरत 20 पितृविहीन छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें एवं संपूर्ण कोर्स सामग्री वितरित की। इसके अलावा आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर चार विद्यार्थियों को विद्यालय शुल्क के लिए ₹400-₹400 की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।

प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षा से बड़ा कोई दान नहीं होता। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने और कड़ी मेहनत के साथ अपना तथा विद्यालय का नाम रोशन करने का आह्वान किया। साथ ही भरोसा दिलाया कि विद्यालय प्रशासन भविष्य में भी जरूरतमंद विद्यार्थियों की हरसंभव सहायता करता रहेगा।

इस अवसर पर सरस्वती समाज सेवक शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य संजय उपाध्याय, नीरज चौहान, विप्लव भारती, प्रवीण मिश्रा, अश्वनी शर्मा, अनमोल उपाध्याय सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामौतार मौर्य ने किया।

नव दर्पण न्यूज़

Nav Darpan News "सच की आवाज़, जनता के साथ" Nav Darpan News एक निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ आपको उत्तर प्रदेश, बदायूं सहित देश-विदेश की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले मिलती हैं। हम राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों को तथ्यात्मक और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 📌 निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार 📌 स्थानीय से राष्ट्रीय तक हर बड़ी खबर 📌 ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ग्राउंड रिपोर्ट Nav Darpan News – आपकी हर खबर, आपकी आवाज़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!