उसावांबदायूंयूपीलोकल न्यूज़
रोटावेटर में फंसकर किसान की दर्दनाक मौत, खेत की जुताई के दौरान हुआ हादसा
उसावां थाना क्षेत्र के साड़ी गांव की घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा; परिवार में मचा कोहराम

बदायूं। जनपद के उसावां थाना क्षेत्र के साड़ी गांव में खेत की जुताई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। रोटावेटर मशीन में फंसने से किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जा रहा है कि किसान खेत में ट्रैक्टर से रोटावेटर चलाकर जुताई कर रहा था। इसी दौरान वह किसी तरह रोटावेटर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही उसावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं किसान की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।




