
बिल्सी। बिल्सी थाना क्षेत्र के पिंडोल भट्टा के पास शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार रामलाल पुत्र सत्यपाल और अनिल पुत्र सत्यपाल, निवासी बिल्सी, बाइक से बिल्सी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बिल्सी की ओर से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर उदयवीर पुत्र विधाराम, निवासी सरेह बरोलिया सवार बताए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। मौके पर मौजूद घायलों के परिजनों ने अपने-अपने घायल परिजनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।




