Welcome to नव दर्पण न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to नव दर्पण न्यूज़
बदायूंबरेलीयूपी

बदायूं से साबरमती जाने वालों के लिए राहत, स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू

त्योहारी सीजन में यात्रियों को मिलेगी सुविधा, पहले ही दिन 26 मिनट देरी से बदायूं पहुंची ट्रेन; पांच मिनट के स्टापेज में चढ़ने-उतरने को लेकर यात्रियों में धक्का-मुक्की

बदायूं। त्योहारी सीजन शुरू होते ही पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए लालकुआं–साबरमती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन बुधवार से बदायूं होकर शुरू कर दिया। करीब चार महीने से बंद इस ट्रेन का संचालन त्योहारों को देखते हुए 2 सितंबर से 25 नवंबर तक किया जाएगा।

बुधवार को ट्रेन के बदायूं जंक्शन पहुंचते ही बड़ी संख्या में यात्री सवार होने के लिए पहुंच गए। महज पांच मिनट के स्टापेज के कारण ट्रेन में चढ़ने और उतरने के दौरान यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। वहीं, संचालन के पहले ही दिन ट्रेन अपने निर्धारित समय से 26 मिनट देरी से बदायूं पहुंची।

ट्रेन संख्या 05344 प्रत्येक बुधवार को लालकुआं से दोपहर 1:55 बजे रवाना होकर किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी और बरेली जंक्शन होते हुए शाम 4 बजे बदायूं पहुंचने का समय निर्धारित है। हालांकि बुधवार को यह ट्रेन 4:26 बजे बदायूं पहुंची।

बदायूं के बाद ट्रेन कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट, मथुरा जंक्शन, भरतपुर, बांदीकुई, दौसा समेत विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अगले दिन जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़, फालना, जवाई बांध, आबू रोड, पालनपुर और महेसाणा होते हुए रात 11:05 बजे साबरमती पहुंचेगी।

  • 🔄 तीन सितंबर से वापसी सेवा

वापसी में ट्रेन संख्या 05343 प्रत्येक बृहस्पतिवार को साबरमती से शाम 4 बजे रवाना होगी और निर्धारित मार्ग से होते हुए रात 10:52 बजे बदायूं पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन लालकुआं के लिए रवाना होगी।

त्योहारी सीजन में इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से बदायूं और आसपास के यात्रियों को राजस्थान और गुजरात की यात्रा के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिल सकेगी।

नव दर्पण न्यूज़

Nav Darpan News "सच की आवाज़, जनता के साथ" Nav Darpan News एक निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ आपको उत्तर प्रदेश, बदायूं सहित देश-विदेश की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले मिलती हैं। हम राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों को तथ्यात्मक और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 📌 निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार 📌 स्थानीय से राष्ट्रीय तक हर बड़ी खबर 📌 ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ग्राउंड रिपोर्ट Nav Darpan News – आपकी हर खबर, आपकी आवाज़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!