Welcome to नव दर्पण न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to नव दर्पण न्यूज़
उघैतीक्राइमबदायूं

छेड़छाड़ से तंग किशोरी ने छोड़ा घर से निकलना, शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पशुशाला में भी पहुंचकर की अभद्रता और मारपीट, शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ आरोपी

उघैती (बदायूं)। उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ से परेशान एक किशोरी ने घर से बाहर निकलना तक बंद कर दिया। आरोप है कि गांव का एक युवक लगातार उसका पीछा करता, अभद्र टिप्पणियां करता और छेड़छाड़ करता था। तंग आकर पीड़िता के पिता ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पीड़िता के पिता द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, गांव निवासी विपिन कुमार पुत्र रामपाल काफी समय से उनकी बेटी को राह चलते परेशान कर रहा था। उसकी हरकतों से डरी किशोरी ने घर से निकलना बंद कर दिया था।

आरोप है कि बीती शाम किशोरी अपने घर की पशुशाला में पशुओं को चारा डाल रही थी, तभी आरोपी वहां भी पहुंच गया और अभद्र टिप्पणियां करते हुए उसे परेशान करने लगा। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

घटना के बाद पीड़िता के पिता बेटी को लेकर उघैती थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

नव दर्पण न्यूज़

Nav Darpan News "सच की आवाज़, जनता के साथ" Nav Darpan News एक निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ आपको उत्तर प्रदेश, बदायूं सहित देश-विदेश की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले मिलती हैं। हम राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों को तथ्यात्मक और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 📌 निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार 📌 स्थानीय से राष्ट्रीय तक हर बड़ी खबर 📌 ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ग्राउंड रिपोर्ट Nav Darpan News – आपकी हर खबर, आपकी आवाज़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!