
बदायूं। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए निरीक्षक स्तर पर तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार थाना बिनावर के प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
वहीं डीसीआरबी में तैनात निरीक्षक नीरज कुमार को थाना बिनावर का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव को कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




