Welcome to नव दर्पण न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to नव दर्पण न्यूज़
टॉप न्यूज़यूपीराज्य

योगी सरकार ने 13 IAS अधिकारियों के किए तबादले, कई मंडलों के आयुक्त बदले

गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज मंडलों में नए आयुक्तों की तैनाती

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। तबादला सूची में कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज मंडलों के आयुक्त भी बदले गए हैं।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

अनिल ढींगरा (IAS, 2008) को गोरखपुर मंडलायुक्त पद से हटाकर उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद का आवास आयुक्त बनाया गया है। उन्हें निदेशक, अर्बन लैंड सीलिंग तथा सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इंद्र विक्रम सिंह (IAS, 2009) को सचिव, कृषि पद से गोरखपुर का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है।

रविंद्र कुमार (IAS, 2010) को प्रमुख सचिव, कृषि के पद के साथ राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

वैभव श्रीवास्तव (IAS, 2009) को प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ से बस्ती का मंडलायुक्त बनाया गया है।

प्रकाश बिंदु (IAS, 2009) को सचिव, गृह एवं सतर्कता से प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ नियुक्त किया गया है।

भूपेंद्र एस. चौधरी (IAS, 2009) को बरेली के मंडलायुक्त पद से सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग भेजा गया है।

शंभू कुमार (IAS, 2010) को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक पद से बरेली का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है।

डॉ. लोकेश एम. (IAS, 2005) को सचिव, लोक निर्माण विभाग से प्रयागराज का मंडलायुक्त बनाया गया है।

सौम्या अग्रवाल (IAS, 2008) को प्रयागराज मंडलायुक्त पपुष्पराज सिंह (IAS, 2022) को गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सचिव पद से नोएडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (Additional CEO) नियुक्त किया गया है।द से श्रम आयुक्त, उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया है।

संदीप कुमार (IAS, 2014) को राजस्व परिषद के न्यायिक सदस्य पद से पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

पुष्पराज सिंह (IAS, 2022) को गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सचिव पद से नोएडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (Additional CEO) नियुक्त किया गया है।

सतीश पाल (IAS, 2016) को नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पद से विशेष सचिव, गृह विभाग बनाया गया है।

डॉ. बलकार सिंह (IAS, 2004) को आवास आयुक्त पद से उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!