
श्रावस्ती: जिले में RTO की कथित अवैध वसूली और मनमानी से नाराज़ ट्रक चालकों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ट्रक चालक इकौना-बलरामपुर मार्ग पर नरायनापुर के पास एकजुट होकर राष्ट्रीय राजमार्ग-730 (NH-730) पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे।
प्रदर्शनकारी ट्रक चालकों का आरोप है कि RTO विभाग द्वारा लगातार अवैध वसूली की जा रही है, जिससे वाहन संचालकों को आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
- NH-730 पर लगा लंबा जाम, राहगीरों को हुई परेशानी
चक्का जाम के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे रहे।
- सख्त कार्रवाई की मांग
प्रदर्शन कर रहे ट्रक चालकों ने RTO अधिकारियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि जब तक कथित अवैध वसूली पर रोक नहीं लगती, तब तक उनका आंदोलन जारी रह सकता है।



