Welcome to नव दर्पण न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to नव दर्पण न्यूज़
क्राइमटॉप न्यूज़यूपी

अकबरपुर में पथराव और फायरिंग, वीडियो वायरल

दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर हुआ पथराव, फायरिंग से मचा हड़कंप; घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

संभल। जनपद संभल की कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के गांव अकबरपुर में किसी बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग होने की बात सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में हंगामे और पथराव का दृश्य दिखाई दे रहा है। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फायरिंग में किसी के घायल होने की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!