Welcome to नव दर्पण न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to नव दर्पण न्यूज़
बदायूंबिसोलीयूपीराजनीतिलोकल न्यूज़

बदायूं के सिकरी में बवाल पर सियासत तेज, सांसद आदित्य यादव ने सरकार और प्रशासन पर उठाए सवाल

राजा की सीकरी में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर हुए विवाद और पथराव के बाद सांसद आदित्य यादव का ट्वीट, निष्पक्ष जांच और निर्दोष ग्रामीणों के उत्पीड़न पर रोक की उठाई मांग।

बदायूं: बिसौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम राजा की सीकरी में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर हुए विवाद और उसके बाद हुई पथराव की घटना अब राजनीतिक रंग पकड़ती जा रही है। घटना के बाद प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है, वहीं समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर पूरे मामले को लेकर सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

सांसद आदित्य यादव ने अपने ट्वीट में कहा कि राजा की सीकरी में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर हुआ विवाद और उसके बाद पथराव की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सवाल किया कि जब प्रतिमा एक सप्ताह पहले ही गांव पहुंच गई थी और निर्माण सामग्री भी जुटाई जा रही थी, तब शासन-प्रशासन और खुफिया तंत्र को इसकी जानकारी क्यों नहीं हुई। उनका कहना है कि यदि समय रहते संवाद स्थापित किया गया होता तो स्थिति इतनी गंभीर नहीं बनती।

सांसद ने अपने ट्वीट में प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्दोष ग्रामीणों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए।

उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के अनुयायियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए संवैधानिक, शांतिपूर्ण और आपसी संवाद के माध्यम से मामले का समाधान निकालने की अपील भी की है।

नव दर्पण न्यूज़

Nav Darpan News "सच की आवाज़, जनता के साथ" Nav Darpan News एक निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ आपको उत्तर प्रदेश, बदायूं सहित देश-विदेश की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले मिलती हैं। हम राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों को तथ्यात्मक और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 📌 निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार 📌 स्थानीय से राष्ट्रीय तक हर बड़ी खबर 📌 ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ग्राउंड रिपोर्ट Nav Darpan News – आपकी हर खबर, आपकी आवाज़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!