Welcome to नव दर्पण न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to नव दर्पण न्यूज़
बदायूं

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का सीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, सहायक रसोइया मिलीं अनुपस्थित

समरेर के विद्यालय में निरीक्षण के दौरान सामने आई लापरवाही, एक दिन का वेतन रोकने के दिए निर्देश

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने मंगलवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, समरेर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला समन्वयक, बालिका शिक्षा ज्योत्सना मल्ल भी मौजूद रहीं। विद्यालय की प्रभारी वार्डन सीमा मिश्रा समेत अन्य स्टाफ मौके पर उपस्थित मिला।

निरीक्षण के दौरान सहायक रसोइया राजकुमारी अनुपस्थित पाई गईं। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि सहायक रसोइया राजकुमारी का मंगलवार का वेतन आहरित न किया जाए।

सीडीओ ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। औचक निरीक्षण से विद्यालय में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति रही।

नव दर्पण न्यूज़

Nav Darpan News "सच की आवाज़, जनता के साथ" Nav Darpan News एक निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ आपको उत्तर प्रदेश, बदायूं सहित देश-विदेश की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले मिलती हैं। हम राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों को तथ्यात्मक और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 📌 निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार 📌 स्थानीय से राष्ट्रीय तक हर बड़ी खबर 📌 ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ग्राउंड रिपोर्ट Nav Darpan News – आपकी हर खबर, आपकी आवाज़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!