Welcome to नव दर्पण न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to नव दर्पण न्यूज़
इस्लामनगरबदायूंयूपी

बदायूं: पैमाइश के दौरान धान की फसल पर कीटनाशक छिड़कने का आरोप, पुलिस ने मौके से 5 बोतलें की बरामद

रुदायन में जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद; पुलिस की मौजूदगी में फसल खराब करने की कोशिश का आरोप, पीड़ित ने चौकी में दी तहरीर

बदायूं। थाना इस्लामनगर क्षेत्र के रुदायन कस्बे में जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद के बीच धान की फसल पर कथित रूप से कीटनाशक छिड़कने का मामला सामने आया है। घटना उस समय बताई जा रही है, जब तहसील प्रशासन और पुलिस की टीम खेतों की पैमाइश के लिए मौके पर पहुंची थी।

बताया गया कि कृष्ण कुमार गुप्ता के खेतों की पैमाइश की कार्रवाई चल रही थी। इसी दौरान विपक्षी पक्ष के लक्ष्मी कुमार गुप्ता और शिवकुमार गुप्ता पर आरोप है कि उन्होंने धान की खड़ी फसल पर कीटनाशक छिड़कने का प्रयास किया। मामला सामने आने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मौके पर मौजूद लोगों ने कीटनाशक की बोरी छीन ली। इसी दौरान विपक्षी पक्ष द्वारा कथित रूप से धारदार हथियार दिखाए जाने का भी आरोप लगाया गया है। सूचना पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभाला और मौके से कीटनाशक की 5 बोतलें बरामद किए जाने की बात सामने आई है।

मामले में गोविंद गुप्ता उर्फ योगेश्वर गुप्ता ने पुलिस चौकी में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि धान की फसल को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से कीटनाशक का इस्तेमाल किया गया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जमीन के विवाद, फसल पर कीटनाशक डालने के आरोप और धारदार हथियार दिखाने के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

नव दर्पण न्यूज़

Nav Darpan News "सच की आवाज़, जनता के साथ" Nav Darpan News एक निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ आपको उत्तर प्रदेश, बदायूं सहित देश-विदेश की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले मिलती हैं। हम राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों को तथ्यात्मक और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 📌 निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार 📌 स्थानीय से राष्ट्रीय तक हर बड़ी खबर 📌 ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ग्राउंड रिपोर्ट Nav Darpan News – आपकी हर खबर, आपकी आवाज़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!