Welcome to नव दर्पण न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to नव दर्पण न्यूज़
बदायूंबिल्सीसहसवान

बदायूं में प्रशासनिक फेरबदल, चार अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र

शौर्य अरोड़ा को सहसवान, गौरव आर्य को बिल्सी की जिम्मेदारी; राजेश कुमार सिंह और कुमार चंद्र बाबू के भी बदले दायित्व

बदायूं। जिलाधिकारी बदायूं ने शासनहित एवं जनहित में जिले में तैनात ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार चार अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है।

आदेश के मुताबिक श्री शौर्य अरोड़ा, जो अब तक ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बदायूं के पद पर तैनात थे, उन्हें ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सहसवान की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं श्री गौरव आर्य, उपजिलाधिकारी सहसवान को अब उपजिलाधिकारी बिल्सी बनाया गया है।

श्री राजेश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी बिल्सी को उपजिलाधिकारी (न्यायिक) बदायूं के पद पर तैनाती दी गई है।

इसके अलावा श्री कुमार चंद्र बाबू, जो उपजिलाधिकारी (न्यायिक) बदायूं थे, उन्हें उपजिलाधिकारी (न्यायिक) बिल्सी के साथ उपजिलाधिकारी (न्यायिक) सहसवान/परियोजना अधिकारी, डूडा, बदायूं का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

नव दर्पण न्यूज़

Nav Darpan News "सच की आवाज़, जनता के साथ" Nav Darpan News एक निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ आपको उत्तर प्रदेश, बदायूं सहित देश-विदेश की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले मिलती हैं। हम राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों को तथ्यात्मक और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 📌 निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार 📌 स्थानीय से राष्ट्रीय तक हर बड़ी खबर 📌 ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ग्राउंड रिपोर्ट Nav Darpan News – आपकी हर खबर, आपकी आवाज़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!