
बदायूं। कृषि विभाग जनपद बदायूं के लिए चयनित 67 नवचयनित प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम 25 अगस्त 2026 को अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, कलेक्ट्रेट बदायूं में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया, जिसे जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नवचयनित प्राविधिक सहायकों ने देखा।
कार्यक्रम में विधायक सदर बदायूं महेश चन्द्र गुप्ता, विधायक बिल्सी हरीश शाक्य, एमएलसी प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक, जिलाधिकारी अवनीश राय, जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक मनोज कुमार तथा जिला कृषि अधिकारी श्री मनोज रावत एवं भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. नरेन्द्र कुमार द्वारा नवचयनित प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर नवचयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का संचालन विषय वस्तु विशेषज्ञ मनोज कुमार द्वारा किया गया।
- जिला कृषि अधिकारी श्री मनोज रावत की कार्यशैली की सराहना
कृषि विभाग के इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में जिला कृषि अधिकारी श्री मनोज रावत की भूमिका भी सराहनीय रही। विभागीय कार्यों के बेहतर समन्वय, कर्मचारियों के मार्गदर्शन तथा कृषि विभाग की योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए उनकी कार्यशैली की सराहना की गई। उनके नेतृत्व में विभागीय गतिविधियों को व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
नवचयनित प्राविधिक सहायकों की नियुक्ति से जनपद में कृषि विभाग की सेवाओं को और मजबूती मिलने तथा किसानों तक विभागीय योजनाओं एवं तकनीकी जानकारी को बेहतर ढंग से पहुंचाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के कर्मचारी असलम खान, चेतन प्रताप सिंह, नक्काल वर्मा, जयलोलक चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।



