Welcome to नव दर्पण न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to नव दर्पण न्यूज़
जरीफनगरबदायूं

बड़ी खबर: जरीफनगर थाने के 5 पुलिसकर्मी निलंबित, दुर्व्यवहार के मामले में SSP अंकिता शर्मा की बड़ी कार्रवाई

जांच में दोषी पाए जाने के बाद उपनिरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, वादी और उसके परिजनों से अभद्रता का आरोप

बदायूं, उत्तर प्रदेश। जरीफनगर थाना क्षेत्र में पुलिसकर्मियों द्वारा मुकदमे के वादी और उसके परिजनों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जांच में दोषी पाए जाने के बाद एसएसपी अंकिता शर्मा ने जरीफनगर थाने में तैनात उपनिरीक्षक मनीष भारद्वाज समेत पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबित पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक मनीष भारद्वाज, आरक्षी सुरजीत सिंह, लोकेश, हरीश और संदीप शामिल हैं।

आरोप है कि पुलिसकर्मी मुकदमे के वादी उदय प्रकाश, उनके पिता कृपाल सिंह तथा अवनेश को गांव दियोहरा शेखपुर स्थित घर से थाने लेकर आए थे। इस दौरान उनके साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार और अभद्रता की गई।

मामले की शिकायत/जानकारी के बाद पुलिस विभाग की ओर से जांच कराई गई। जांच में पुलिसकर्मियों की भूमिका दोषपूर्ण पाए जाने के बाद एसएसपी अंकिता शर्मा ने पांचों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की।

जरीफनगर थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पुलिसकर्मियों के आचरण को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नव दर्पण न्यूज़

Nav Darpan News "सच की आवाज़, जनता के साथ" Nav Darpan News एक निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ आपको उत्तर प्रदेश, बदायूं सहित देश-विदेश की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले मिलती हैं। हम राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों को तथ्यात्मक और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 📌 निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार 📌 स्थानीय से राष्ट्रीय तक हर बड़ी खबर 📌 ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ग्राउंड रिपोर्ट Nav Darpan News – आपकी हर खबर, आपकी आवाज़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!