
बदायूं। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अंकिता शर्मा ने चार निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार निरीक्षक जितेंद्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक इस्लामनगर से अपराध शाखा भेजा गया है। वहीं निरीक्षक धनंजय सिंह को प्रभारी निरीक्षक सहसवान से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक इस्लामनगर बनाया गया है।
इसी क्रम में निरीक्षक नरेश कुमार सिंह को साइबर क्राइम थाना से प्रभारी निरीक्षक सहसवान की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि निरीक्षक सर्वेंद्र कुमार शर्मा को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कछला घाट (अस्थायी) नियुक्त किया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह फेरबदल पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया गया है।




