बदायूंबिल्सीलोकल न्यूज़
बदायूं : समरसेबल की मोटर बनी काल, करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत
मोटर डालने के बाद चेक करते समय अचानक लगा तेज करंट, हादसे में युवक ने मौके पर तोड़ा दम

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के महलोली गांव में घर पर दर्दनाक हादसा हो गया। समरसेबल की मोटर डालने के बाद युवक उसे चेक कर रहा था, तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ गया।

करंट लगते ही युवक बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे बचाने की कोशिश में जुटे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम, दो बेटों और एक बेटी के सिर से उठा पिता का साया।
बताया जा रहा है कि मोटर की जांच के दौरान अचानक करंट उतरने से यह हादसा हुआ। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।




