उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की शिकारपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा का निधन हो गया है। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।
अनिल शर्मा चार बार विधायक रहे। वह योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले कार्यकाल में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे। उनके निधन की खबर से बुलंदशहर और शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दी है।
🕯️ भाजपा के वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि के निधन से यूपी की राजनीति में शोक की लहर।


