Welcome to नव दर्पण न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to नव दर्पण न्यूज़
अलापुरबदायूंयूपी

गोवंश से कार टकराई तो भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, मेडिकल ऑफिसर को भीड़ ने घेरा

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है।

बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र में गोवंश से कार टकराने के बाद मौके पर जमकर हंगामा हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और CHC उसावां में तैनात मेडिकल ऑफिसर राहुल सिद्धार्थ को भीड़ ने घेर लिया।

आरोप है कि भीड़ ने मेडिकल ऑफिसर के साथ मारपीट की, उनके कपड़े फाड़ दिए और उनकी कार में तोड़फोड़ की। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अधिकारी को भीड़ से बाहर निकाला।

वहीं, मेडिकल ऑफिसर के नशे में होने की चर्चा भी सामने आई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

नव दर्पण न्यूज़

Nav Darpan News "सच की आवाज़, जनता के साथ" Nav Darpan News एक निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ आपको उत्तर प्रदेश, बदायूं सहित देश-विदेश की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले मिलती हैं। हम राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों को तथ्यात्मक और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 📌 निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार 📌 स्थानीय से राष्ट्रीय तक हर बड़ी खबर 📌 ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ग्राउंड रिपोर्ट Nav Darpan News – आपकी हर खबर, आपकी आवाज़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!