बदायूंलोकल न्यूज़
बदायूं: इंटर कॉलेज में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में तीन छात्र घायल
स्कूल में चाकूबाजी की घटना से छात्रों और अभिभावकों में दहशत

बदायूं के द्रोपदी देवी सरस्वती इंटर कॉलेज में छात्रों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि दो छात्रों ने चाकू से हमला कर तीन छात्रों को घायल कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार तीनों छात्रों की हालत फिलहाल सामान्य है।
घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। पुलिस ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद विद्यालय परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।




