बी.एल. वर्मा के प्रयासों से बदायूं को मिली नई रफ्तार, अब दिल्ली के बाद लखनऊ के लिए भी सीधी ट्रेन सेवा
रेल कनेक्टिविटी मजबूत होने से यात्रियों को बड़ी राहत, व्यापार और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

बदायूं जिले के लिए रेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम सामने आया है। केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा के लगातार प्रयासों से पहले बदायूं को दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा मिली थी और अब लखनऊ के लिए भी सीधी ट्रेन का संचालन शुरू होने से जिले के लोगों में खुशी का माहौल है।
सीधी रेल सेवा शुरू होने से अब यात्रियों को बार-बार ट्रेन बदलने की परेशानी से राहत मिलेगी। इससे छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और आम यात्रियों को सफर में समय और खर्च दोनों की बचत होगी। साथ ही बदायूं की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होने से जिले के विकास और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे बदायूं के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। उनका कहना है कि लंबे समय से लखनऊ के लिए सीधी ट्रेन की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होती दिखाई दे रही है।




