Welcome to नव दर्पण न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to नव दर्पण न्यूज़
बदायूंयूपी

बदायूं पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल, थाना बिनावर को मिला नया प्रभारी निरीक्षक

कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसएसपी का तत्काल प्रभाव से आदेश जारी

बदायूं। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए निरीक्षक स्तर पर तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार थाना बिनावर के प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

 

वहीं डीसीआरबी में तैनात निरीक्षक नीरज कुमार को थाना बिनावर का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव को कानून-व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Ravi Kumar

Thakur Ravi Kumar Editor-in-Chief | Nav Darpan News 🎤 Independent Journalist 📰 Ground Reports | Breaking News | Public Interest ⚖️ Truth • Facts • Accountability 📍 Bilsi, Badaun | Uttar Pradesh "सच दिखाना हमारा धर्म, जनता की आवाज़ हमारी पहचान।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!