Welcome to नव दर्पण न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to नव दर्पण न्यूज़
क्राइमबदायूंबिसोलीयूपी

बदायूं: स्कूल जा रही हाईस्कूल छात्रा से छेड़छाड़, बुलेट सवार युवक ने किया पीछा, विरोध पर खींचने का प्रयास

मोबाइल नंबर देने का बनाया दबाव, शोर मचाने पर बुलेट छोड़कर फरार हुआ आरोपी

बदायूं: जिले के बिसौली क्षेत्र में बुधवार सुबह स्कूल जा रही एक हाईस्कूल छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। आरोप है कि बुलेट बाइक सवार एक युवक ने छात्रा का काफी दूर तक पीछा किया और उस पर अपना मोबाइल नंबर देने का दबाव बनाता रहा।

छात्रा के नंबर देने से इनकार करने पर आरोपी कथित तौर पर उसे रास्ते में एक निर्माणाधीन मकान के पास खींचने की कोशिश करने लगा। घटना से घबराई छात्रा ने शोर मचाया, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के राहगीर मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी अपनी बुलेट बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

  • पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और बिसौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी की बुलेट बाइक को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करा दिया है। बाइक के पंजीकरण नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

  • दहशत में छात्रा, आरोपी की तलाश जारी

घटना के बाद छात्रा काफी सहमी हुई है। सूचना मिलते ही उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार अभी तक इस मामले में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन आरोपी की तलाश जारी है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

नव दर्पण न्यूज़

Nav Darpan News "सच की आवाज़, जनता के साथ" Nav Darpan News एक निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ आपको उत्तर प्रदेश, बदायूं सहित देश-विदेश की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले मिलती हैं। हम राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों को तथ्यात्मक और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 📌 निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार 📌 स्थानीय से राष्ट्रीय तक हर बड़ी खबर 📌 ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ग्राउंड रिपोर्ट Nav Darpan News – आपकी हर खबर, आपकी आवाज़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!