
सम्भल: चन्दौसी में नकली घी तैयार किए जाने की सूचना पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित नकली घी की फैक्ट्री पर छापा मारा। अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर हड़कंप मच गया।

खाद्य सुरक्षा टीम ने फैक्ट्री में पहुंचकर वहां मौजूद घी और अन्य सामग्री की जांच की। टीम द्वारा संदिग्ध घी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाने की कार्रवाई की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि उत्पाद मानकों पर खरा उतरता है या नहीं।


बताया जा रहा है कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर मौजूद सामग्री और उत्पादन से जुड़ी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों ने आवश्यक जानकारी जुटाई।
खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर है। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल विभाग ने सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं और रिपोर्ट आने के बाद मामले की पूरी तस्वीर साफ होगी।



