Welcome to नव दर्पण न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to नव दर्पण न्यूज़
यूपीलोकल न्यूज़

रायबरेली में बारिश का कहर: कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर 4 बकरियों की मौत

लगातार मूसलाधार बारिश से ओई गांव में हादसा, गृहस्थी का सामान भी मलबे में दबकर हुआ नष्ट; एक और बकरी के दबे होने की आशंका

रायबरेली में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बनती जा रही है। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के ओई गांव में भारी बारिश के चलते राम सनेही पुत्र रामभरोसे का कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया।

मकान गिरने से उसके अंदर बंधी चार बकरियां मलबे में दब गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, एक अन्य बकरी के भी मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

मकान के धराशायी होने से गृहस्थी का सामान भी मलबे में दबकर नष्ट हो गया, जिससे पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और नुकसान का उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

नव दर्पण न्यूज़

Nav Darpan News "सच की आवाज़, जनता के साथ" Nav Darpan News एक निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ आपको उत्तर प्रदेश, बदायूं सहित देश-विदेश की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले मिलती हैं। हम राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों को तथ्यात्मक और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 📌 निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार 📌 स्थानीय से राष्ट्रीय तक हर बड़ी खबर 📌 ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ग्राउंड रिपोर्ट Nav Darpan News – आपकी हर खबर, आपकी आवाज़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!